फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Budget pleasure to women, farmers

बजट से महिलाओं, किसानों को खुशी

Tue, 01 Mar 2016 01:25 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Budget pleasure to women, farmers

केंद्रीय वित्ती मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए आम बजट पर क्षेत्र में मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। बजट में घोषणाओं से किसानों और महिलाओं में खुशी है।

विज्ञापन


बजट में किसानों की आय दोगुनी किए जाने को लेकर पुंछ के किसानों गुरविन्दर सिंह, नन्नागिल, मोहमद जबीर का कहना है कि आज देश का किसान खून पसीना बहाकर भी अपने परिवार पेट का नहीं पाल पा रहा है।
विज्ञापन


किसानों को मेहनत के बाद भी कुछ भी हासिल नहीं होता है। इस बार के बजट में किसानों की आय बढ़ने की बात रखे जाने पर आशा की किरण जगी है। अगर केंद्र सरकार इस काम को करने में सफल रहे तो बड़ी सफलता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बीपीएल परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध करने के लिए दो हजार करोड़ रुपये रखे जाने को सही कदम बताते हुए रुकसाना कौसर का कहना है कि यह एक अच्छा कदम है।

पांच वर्षों में सभी गरीब परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराने का प्रावधान रखे जाने से यह बजट गरीबों के हित में है। धूम्रपान की वस्तुओं पर शुल्क 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने को भी महिलाओं ने सही कदम बताता है। उन्होंने का कि धूम्रपान को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य बीमा प्रति परिवार एक लाख किए जाने की भी लोगों द्वारा तारीफ की जा रही है। जेनेरिक दवाइयों के तीन सौ नए स्टोर खोलने की घोषणा को भी पुंछ के लोगों द्वारा लोक हित में बताया है।


इम्तियाज अहमद, रसमीत सिंह, अनिल कुमार का कहना है कि बजट में अलग से एससी-एसटी युवाओं के लिए पांच करोड़ रुपये एंटरनशिप रखे हैं जो इस बात को दर्शाता है कि यह सरकार देश के युवाओं को जाति के आधार पर बांटने में पीछे नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed