फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   block day

सुरनकोट में ब्लाक दिवस का आयोजन कर जिला विकास आयुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
block day
पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत की अगुवाई में सुरनकोट तहसील में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। इनमें ठंड के बीच बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीसी एवं डीडीसी सदस्यों एवं आम लोगों ने शामिल होकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनसे सुलझाने का आग्रह किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को उनके विभागों से संबधित समस्याओं को तत्काल हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लाक दिवस में पंचायत प्रतिनिध्यिों, बीडीसी एवं डीडीसी सदस्यों ने क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की हालत में सुधार लाने, बिजली व्यवस्था के लिए नए खंभे एवं तारें लगवाने, नई संपर्क सड़कों का निर्माण कराने, ब्लाक की सभी सड़कों की मरम्मत कराने, बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में जल्दी से बिजली, पानी की आपूर्ति बहाल करने बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में राशन और रसोई गैस उचित मात्रा में पहुंचाने की मांग की। कुछ लोगों ने जिले के बफलियाज एवं सुरनकोट क्षेत्र में जहां इन दिनों बर्फबारी के बाद काफी हसीन नजारे बन गए हैं, वहां शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठने की मांग की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सहित सभी अधिकारियों को लोगों की मांगों को ध्यान से सुनने के साथ ही तत्काल हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed