{"_id":"5fac2c468ebc3ea37252210a","slug":"block-day-poonch-news-jmu222665524","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विकास आयुक्त ने ब्लाक दिवस पर सुरनकोट में जनता दरबार लगा कर सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विकास आयुक्त ने ब्लाक दिवस पर सुरनकोट में जनता दरबार लगा कर सुनी समस्याएं
सुरनकोट में ब्लाक दिवस पर लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान करते जिला विकास आयुक्त राहुल यादव
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। ब्लाक दिवस के अवसर पर बुधवार को उपायुक्त राहुल यादव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर सुरनकोट में जनता दरबार लगाया। उन्होंने लोगों की समस्याएं एवं मांगें सुनने के साथ ही अधिकारियों को निपटारा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने मौके पर ही कई लोगों में डोमिसाइल, जाति और अन्य प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
राज्यपाल प्रशासन के निर्देश अनुसार हर बुधवार को जिला प्रशासन की तरफ से ब्लॉक दिवस आयोजित किए जाने को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन की तरफ से बुधवार को सुरनकोट में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त सहित सभी विभागों के अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोगों की समस्याएं सुनीं। क्षेत्र के लोगों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने, सड़कों की मरम्मत कराने, क्षेत्र में पर्यटन विकास, सड़कों की मरमत कराने एवं नई सड़कों का निर्माण कराने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने जैसी मांगों को उजागर किया।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने बीपीएल राशन कार्ड में जिन गरीबों के नाम नहीं आए हैं उनके नाम दर्ज कर उन्हें बीपीएल के लाभ देने की भी मांग की। उपायुक्त ने अधिकारियों को लोगों की मांगों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उधर लोगों ने उपराज्यपाल की तरफ से हर बुधवार को ब्लॉक दिवस आयोजित किए जाने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक अधिकारियों को जनसमस्याओं को जानने के साथ ही जमीनी हकीकत का भी पता चलेगा, जिससे विकास में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।