{"_id":"67ae660d0004dcde080ce3fb","slug":"bjp-finalized-the-names-of-candidates-for-all-posts-including-the-district-unit-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103244-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: भाजपा ने जिला इकाई सहित सभी पदों के प्रत्याशियों के नामों को दिया अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: भाजपा ने जिला इकाई सहित सभी पदों के प्रत्याशियों के नामों को दिया अंतिम रूप
Fri, 14 Feb 2025 03:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Fri, 14 Feb 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
पुंछ में भारतीय जनता पार्टी की बैठक में भाग लेते पार्टी पदाधिकारी
पुंछ। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वीरवार को जिला मुख्यालय पर पार्टी के प्रांत सहसंगठन मंत्री पवन शर्मा और जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह खालसा की अध्यक्षता में जिला इकाई और मंडल इकाइयों के गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में जिला इकाई के साथ-साथ सभी मंडल इकाइयों के लिए महामंत्री, सहमंत्री, उपाध्यक्ष सहित सभी पदों के प्रत्याशियों के नामों की छटनी करते हुए नामों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर पवन शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन वर्ष बाद लोकतांत्रिक तरीके से बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश इकाइयों का गठन किया जाता है। इसमें पहले सभी अध्यक्षों के चुनाव कराए जा चुके हैं। अब अन्य पदाधिकारियों नामों को राष्ट्रीय स्तर पर अनुमति के लिए भेजा जाएगा और दिल्ली से अनुमति मिलने के उपरांत सभी इकाइयों का गठन किया जाएगा। संवाद