{"_id":"6829717483935ed18a0bf2d2","slug":"big-search-operation-in-chambar-kinaari-of-poonch-security-forces-again-in-alert-mode-on-loc-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch: पाक गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिश; LoC पर फिर अलर्ट मोड में सुरक्षाबल; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch: पाक गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिश; LoC पर फिर अलर्ट मोड में सुरक्षाबल; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
Sun, 18 May 2025 11:11 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ
अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 18 May 2025 11:11 AM IST
सार
पुंछ जिले के सावजियां सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : ani
विस्तार
पुंछ जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे सावजियां सेक्टर के छंबर किनारी क्षेत्र में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। यह कार्रवाई उस समय शुरू की गई जब क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, पुंछ पुलिस, विशेष अभियान समूह (SOG), सेना और सीआरपीएफ ने सुबह नियंत्रण रेखा के पास संदिग्धों की हलचल देखने के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। ऑपरेशन को सैंकड़ों सुरक्षाकर्मी के साथ एएसपी मोहन शर्मा ने नेतृत्व किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गोलाबारी की है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस गोलाबारी से आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन