फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   betar river in punch

Poonch News: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बेतार नदी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
betar river in punch
पुंछ। अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त पुंछ मुस्तफा मलिक के निर्देश पर शनिवार को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बाढ़ नियंत्रण विभाग विनीत वैद ने विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ पुंछ नगर के साथ बहने वाली नदी का दौरा कर बेतार नदी के रुख का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ मोहल्ला पुरानी पुंछ के जुगल किशोर शर्मा, लोकेश शर्मा, परमजीत सिंह सहित कई लोग भी थे। विनीत वैद ने नदी का निरीक्षण कर इस बात को माना कि सही में नदी के रुख मोहल्ले की तरफ मोड़ा गया है। उन्होने लोगों को आश्वासन दिया कि वह अवैध खनन कर नदी का रुख मोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और जल्दी ही मोहल्ला पुरानी पुंछ की तरफ बेतार नदी में बांध बनाने का काम शुरू करवाएंगे। इसके लिए 128 करेट भी मंजूर कर दिए हैं। अवैध खनन करने वालों से ही नदी के बहाव को उसके पुराने स्थान पर करवाने की भी बात कही।
विज्ञापन

इस अवसर पर मोहल्ला निवासियों ने अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विनीत वैद का धन्यवाद किया। बता दें, दो दिन पूर्व मोहल्ला पुरानी पुंछ के साथ बहने वाली बेतार नदी में रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच खनन माफिया द्वारा जेसीबी मशीनों को लगा कर खनन करते नदी का बहाव मोहल्ले की तरफ मोड़ दिए जाने पर मोहल्ले का एक प्रतिनिधी मंडल अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त मुस्तफा मलिक से उनके कार्यालय में मिला था जहां उन्होंने अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed