फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   arrest

Poonch News: पुलिस ने 46 पशु मुक्त कराए, 6 तस्करों को दबोचा

विज्ञापन
arrest
पुंछ। सुरनकोट पुलिस ने मुगलरोड के रास्ते होने वाले पशु तस्करी के प्रयासों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए रविवार को तस्करी करके कश्मीर ले जाए जा रहे 46 पशुओं को मुक्त कराते हुए 6 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तस्करी के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले दो वाहनों को भी सीज कर थाने पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित बसकोत्रा के जिले से पशु तस्करी पर लगाम लाने के लिए उठाए जा रहे सख्त कदमों और उनके निर्देशों पर चलाए जा रहे पशू तस्करी विरोधी अभियान के अंतर्गत डीएसपी तनवीर जिलानी, एसएचओ राजबीर सिंह की देखरेख में चौकी प्रभारी बहराम गल्ला सुशांत सिंह द्वारा मुगलरोड पर बहराम गल्ला और पनाड़ में विशेष नाका लगाया गया। इस दौरान कश्मीर जा रहे दो वाहनों नंबर जेके 12 बी 0223 और जेके 22 3251 को नाके पर जांच के लिए रोका तो उनमें पशु लदे पाए। जब उनके चालकों से अनुमति के बारे में पूछा गया तो वह नहीं दिखा पाए। पुलिस ने मौके पर ही दोनों वाहनों को सीज कर उनमें सवार पशुओं को मुक्त करते हुए उनके चालकों सहित 6 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed