फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   arrest

गजनबी फोर्स के माध्यम से पुंछ राजोरी में आतंकवाद को पुनर स्थापित करने का किया जा रहा है प्रयास

विज्ञापन
arrest
पुंछ में पुलिस एंव सेना द्घारा दबोचे गए आतंकी संगठन गजनबी फोर्स के सदस्य एंव बरामद गोलाबारूद - फोटो : POONCH
पुंछ। एएसपी लियाकत चौधरी ने सोमवार को पकड़े गए तीन आतंकियों से बरामद सामान को बुधवार को मीडिया के सामने प्रदर्शित किया। जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के सदस्यों से बरामद हुए सामान में दो पिस्टल, चार मैगजीन, सौ कारतूस और चार हैंड ग्रेनेड शामिल हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मीडिया के पूछे सवालों का जवाब देते हुए एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों से प्राथमिक पूछताछ में इस बात का खुला हुआ है कि यह आतंकी संगठन जिले में अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए तत्पर है। लेकिन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां साथ मिल कर इनकी हर नापाक हरकत को नाकाम बनाने में पूरी तरह सचेत एवं सक्षम हैं।
विज्ञापन

पुंछ पुलिस ने सोमवार को भारत पाकिस्तान रेखा पर स्थित कीरनी क्षेत्र में जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स के तीन सदस्यों जहांगीर अली पुत्र वली मोहम्मद निवासी कीरनी, बशारत खान निवासी सुरनकोट और शैराज निवासी गांव सांगला तहसील सुरनकोट को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी ने बताया कि अभी इस मामले में पूछताछ और जांच जारी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिले में इस संगठन के कितने सदस्य हैं, और वे कहां कहां पर हैं? जैसे जैसे जानकारी मिलेगी, वह मीडिया के साथ साझा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed