{"_id":"63e6510ecfbca078cd0b0892","slug":"arrest-a-teacher-in-poonch-poonch-news-c-10-1-44056-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ: बालाकोट में छात्रा से बदसलूकी करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ: बालाकोट में छात्रा से बदसलूकी करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मेंढर की बालाकोट तहसील में एक दिन पूर्व एक सरकारी मिडिल स्कूल में छात्रा से बदसलूकी करने के आरोप में खड़ शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित किए गए शिक्षक के खिलाफ शुक्रवार को गुरसाई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करते गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक मोहम्मद ताज नियाजी सरकारी मिडिल स्कूल धारघलून में तैनात था। गौरतलब है कि मेंढर के बालाकोट खंड शिक्षा अधिकारी नजीर अहमद की तरफ से वीरवार देर शाम को एक आदेश जारी किया गया। इसमें उन्होंने उल्लेख किया कि वह सुबह दस बजे मिडिल स्कूल धारघलून में दौरे पर गए, जहां एक ही शिक्षक को उपस्थित पाया, जबकि पांच में से एक महिला शिक्षक कैजुअल लीव पर थी। इस पर सभी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उसके उपरांत एक शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ बदसलूकी करने की शिकायत मिलने पर वह दोबारा 12.30 बजे खंड शिक्षा योजना अधिकारी इफि्तखार अहमद और हायर सेकेंडरी स्कूल धारघलुन के तीन शिक्षकों लेक्चरर जावेद अहमद, मास्टर अयाज अहमद खटाना और नईम अहमद शारीरिक शिक्षक के साथ मिडिल स्कूल धारघलून के दौरे पर पहुंचे, जहां दो नाबालिग छात्राओं को रोते चिल्लाते देखा। पूछताछ करने और मामले की जांच में पाया कि शिक्षक मोहम्मद ताज न्याजी द्वारा छात्राओं से बदसलूकी की गई है। शिक्षक पर लगाए गए आरोप एवं उसके अपराध की संगीनता को देखते हुए तत्काल निलंबित करने के साथ ही उसे उप मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया। उस घटना के उपरांत पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों की शिकायत के उपरांत शुक्रवार दोपहर को आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरसाई थाने में पाॅक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया। उधर गिरफ्तार शिक्षक के परिजनों एवं रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के खिलाफ साजिश को अंजाम देते हुए उसे झूठे आरोप में फंसाया गया है। उन्होंने मामले की जांच कराने और उसका पिछला रिकार्ड देखे जाने के लिए कहा कि क्या कभी उसने इससे पहले किसी से बदसलूकी की है।