फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Army set up a medical camp in the village adjacent to the Line of Control

नियंत्रण रेखा से सटे गांव में सेना ने लगाया चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
Army set up a medical camp in the village adjacent to the Line of Control
चिकित्सा शिविर में दवाएं देते सेना के चिकित्सक। संवाद - फोटो : POONCH
पुंछ। सेना की बींबर गली बिग्रेड ने मेंढर के बालाकोट सेक्टर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित बसूनी और डब्बी गांव में चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें बसूनी, डब्बी तथा आसपास के क्षेत्रों के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग और सेना के चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित करीब चार सौ लोगों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की। इस मौके पर चिकित्सकों ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर और मास्क वितरित करने के साथ ही उन्हें सामाजिक दूरी को अपनाने की सलाह दी। बताया गया कि लगातार हाथों को साबुन से साफ करें। लोगों को कोरोना के टीकाकरण के लिए पंजीकृत करवाने के बारे में भी बताया। निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाने एवं कोरोना से बचाव का सामान वितरित किए जाने पर लोगों ने सेना का आभार जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं नाममात्र ही उपलब्ध हो पाती हैं। खांसी, जुकाम, बुखार जैसे रोगों के लिए भी गांव में उपचार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। सेना की तरफ से इस प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविरों के आयोजन से सभी को लाभ मिलता है। चिकित्सकों ने बताया कि जांच के आए लोगों में घुटनों एवं जोड़ों का दर्द, मौसमी बुखार और महिलाओं में खून की कमी की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed