{"_id":"67a2753186dc64bc890e3f91","slug":"army-organizes-awareness-camp-on-international-cancer-day-in-mendhar-poonch-news-c-271-1-men1001-100183-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मेंढर में अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस पर सेना ने जागरूकता शिविर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मेंढर में अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस पर सेना ने जागरूकता शिविर लगाया
Wed, 05 Feb 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
मेंढर। अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के अधीन रोमियो फोर्स ने मेंढर उपजिला मुख्यालय स्थित मॉडल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में स्कूली छात्राओं और शिक्षकों को कैंसर के लक्षणों, बचाव और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
सेना के डॉक्टरों ने बताया कि कैंसर एक घातक बीमारी है, लेकिन यदि समय रहते लक्षणों को पहचाना जाए और नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाए, तो इससे बचाव संभव है। उन्होंने लोगों को समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराने और किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के महत्व पर भी प्रकाश डाला। संवाद