{"_id":"67a90d9c89d01cdf4a093860","slug":"army-and-jammu-womens-team-winners-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103230-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: सेना और जम्मू की महिला टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: सेना और जम्मू की महिला टीम विजेता
Mon, 10 Feb 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुंछ जिले के मेंढर में आयोजित यूटी स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने खिलाड़ी और विजेता टीम
मेंढर में पहली यूटी स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
पुंछ/मेंढर। जम्मू-कश्मीर युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग और कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से मेंढर में पहली बार यूटी स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया।
पुरुष वर्ग के फाइनल में सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को हराया, जबकि महिला वर्ग में जम्मू ने कठुआ को पराजित कर जीत दर्ज की। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए चिह्नित किया गया। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन के लिए युवा सेवा और खेल विभाग का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच तारिक खान, मेंढर में जोनल खेल अधिकारी बशारत खान, मीर आलम का कहना था कि मेंढर में पहली बार स्पोर्ट्स का इतना बड़ा इवेंट आयोजित हुआ है जिसमें पूरी यू टी से काफी अच्छे खिलाड़ी यहां आए और अपना टैलेंट दिखाया। इस अवसर पर विक्रम भसीन, वसीम अहमद अमित कुमार अबरार अहमद खान भी मौजूद रहे।