{"_id":"5f68f3608ebc3e221a67c21f","slug":"agriculture-poonch-news-jmu219174661","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग ने गांव मंगनाड़ में कृषक उतपादक संगठन पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग ने गांव मंगनाड़ में कृषक उतपादक संगठन पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया
पुंछ जिले के गांव मंगनाड में कृषि विभाग के जागरूकता शिविर में किसानों को संबोधित करते अधिकारी
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। जिला कृषि विभाग की तरफ से सोमवार को गांव मंगनाड़ में कृषक उत्पादक संगठन पर जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया। शिविर की अध्यक्षता क्षेत्र कृषि विस्तार अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने की। जबकि जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार बडू मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विभाग के डॉ. आंशू बनोत्रा बतोर एक्सपर्ट पहुंचे और किसानों को सरकार की तरफ से उनके विकास के लिए चलाई जाने वाली अन्य योजनाओं के साथ ही कृषक उत्पादक संगठन के बारे में जागरूक किया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि किसानों को उनके उपज को अपनी मर्जी से कहीं भी किसी भी मंडी में बेचने की छूट दी गई है इसके साथ ही सहकारिता के आधार पर कृषक उत्पादक संगठन के गठन की योजना को शुरू किया है। इसके अंतर्गत अन्य क्षेत्रों की तरह मंगनाड़ में भी एक संगठन का गठन किया है। इसका कृषि विभाग के साथ पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद मंगनाड़ के सभी किसानों का विशेष उपज सब्जी को एक स्थान पर एकत्र किया जाएगा। जहां से संगठन का एक पदाधिकारी उसकी मांग के अनुसार स्थान पर बिक्री करेगा। सरकार की तरफ से कृषि विभाग को एक रेफ्रीजरेटर वाहन भी प्रदान किया है। इसके माध्यम से कृषक उत्पादक संगठन बिना कृत्रिम खाद्य के उगाई गई सब्जियां मंडी तक पहुंचा कर उनके उचित दाम प्राप्त कर अपनी आय बढ़ा संकेंगे। शिविर आयोजन को लेकर किसानों ने अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाओं से उन्हें काफी लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।