{"_id":"616dccb3b11714631c2f6f97","slug":"agitaion-poonch-news-jmu2460697200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जनता पार्टी ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन,पुतला फूंक कर मजदूरों की हत्याओं पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय जनता पार्टी ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन,पुतला फूंक कर मजदूरों की हत्याओं पर जताया रोष
पुंछ में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकियों द्वारा कश्मीर में दूसरे राज्यों के मजदूरों की हत्या किए जाने के और जिले के दो स्थानों पर आतंकियों द्वारा सेना के जवानों पर हमला कर 9 जवानों को शहीद किए जाने को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से कश्मीर में आतंकियों का पूरी तरह सफाया करने और पाकिस्तान पर हमला कर उसे सबक सिखाने की मांग की। सोमवार दोपहर को नगर पुंछ किले के पास बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए जहां उन्होंने जिला उपप्रधान निशू सूदन की अगुवाई में कश्मीर में कल हुई बाहरी राज्यों के मजदूरों की हत्या और पुंछ जिले में सेना पर हुए दो आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन
इस अवसर पर निशू सूदन ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि पाकिस्तान की शह पर कश्मीर में पिछले दस दिनों से चुन चुन कर अल्पसंख्यकों और बाहरी राज्यों से रोजी रोटी कमाने आए मजदूरों की निर्मम हत्या की जा रही हैं हम केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि कश्मीर में सभी आतंकियों का जल्दी से सफाया किया जाए और साथ ही इन आतंकियों को पालने पोसने वाले पाकिस्तान पर हमला उसे सबक सिखाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।