फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   agitaion

यूथ कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
पुंछ। युवक कांग्रेस की तरफ से मंडी तहसील के साथरा ब्लाक मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जिला प्रधान फैजान दिवान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा देने और जल्दी विधानसभा चुनाव कराए जाने की मांग की। फैजान दिवान ने कहा कि केंद्र सरकार पर 370 हटाकर विकास कराने एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के नाम पर गुमराह किया। आज दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में कहीं पर भी विकास नहीं हुआ है। रोजगार देना तो दूर केंद्र सरकार रोजगार छीन रही है। कहीं आंगनबाड़ी वर्कर का तो कहीं अन्य कर्मचारियों को पिछले दरवाजे से भर्ती होने का आरोप लगा कर उनके रोजगार छीने जा रहे हैं। अब रिलायंस के रिटेल आउटलेट खोल कर छोटे दुकानदारों को भी बेरोजगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस ऐसी कार्रवाई में सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed