फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   agitaion

पानी की किल्लत से गुस्साए मनकोट निवासियों ने किया प्रदर्शन,खराब मोटर को बदलवाने की मांग

विज्ञापन
agitaion
पुंछ। कई दिन से पेेयजल किल्लत का सामना कर रहे मेंढर सब डिवीजन की मनकोट तहसील के गांव मनकोट के ग्रामीणों ने खाली बर्तन के सात शनिवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करने वाली मोटर कई दिन से खराब है। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग पर भी जलशक्ति विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में इस सर्दी के मौसम में ठंड के बीच घरों से कई किलोमीटर पैदल चल कर प्राकृतिक जलाशयों से पानी लाना पड़ता है। क्षेत्र में आए दिन होने वाली गोलाबारी के चलते जलाशयों से पानी लाने जाते समय जान का भी खतरा बना रहता है कि कहीं कोई गोला आसपास गिर गया तो पानी वहीं रहेगा और हमारी जान चली जाएगी। ग्रामीणों ने इस बात का भी आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार जलशक्ति अभियान के तहत हर घर में नल से जल देने के दावे कर रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में जिन घरों में बरसों पहले से नल गए हुए हैं। वह नल भी अकसर सूखे पड़े रहते हैं। उनमें पानी की बूंद भी नहीं आती है। इस दौरान ग्रामीणों ने इस बात की मांग की कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई करने वाली मोटर को जल्दी बदल कर पानी की सप्लाई बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed