फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   agitaion

सुरनकोट में पंचायत प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन पहाड़ी,गोजरी और पंजाबी को सरकारी भाषा बनाने की मांग

विज्ञापन
agitaion
पुंछ। सुरनकोट तहसील की पंचायत कल्लर कटल के सरपंच असलम कोहली की अगुवाई में बुधवार को आसपास की पंचायत के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार और राज्यपाल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटों प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार की तरफ से पहाड़ी, गोजरी और पंजाबी को केंद्र शासित जम्मू कश्मीर की सरकारी भाषाओं में शामिल न किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन तीन भाषाओं के लोगों ने 70 वर्ष में जम्मू कश्मीर के लिए बलिदान दिए हैं। इन भाषाओं को सरकारी भाषा का दर्जा न दिया जाना हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार है। इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि वह सरकारी भाषाओं के बिल का संसद में पेश करने के पूर्व उस पर विचार कर पहाड़ी, गोजरी और पंजाबी भाषा को भी शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed