{"_id":"67c8c56e295d22a3710af854","slug":"after-poonch-e-fir-registered-in-mandi-police-station-poonch-news-c-165-1-sjam1004-103364-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ के बाद मंडी थाने में ई-एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ के बाद मंडी थाने में ई-एफआईआर दर्ज
Thu, 06 Mar 2025 03:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 06 Mar 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। डिजिटलीकरण को बढ़ावा देते हुए बुधवार को जिले में पुलिस की ओर से दूसरी ई एफआईआर दर्ज की गई। पुंछ के बाद मंडी थाने ई-एफआईआर दर्ज की गई है, जो भूमि विवाद और दो पक्षों के बीच हाथापाई के संबंध में है।
इलेक्ट्रॉनिक प्रथम सूचना रिपोर्ट (ई-एफआईआर) में मंडी थाने को व्हाट्सएप से प्राप्त हुई है, जो गांव छेला निवासी मोहम्मद अशरफ की पत्नी सित्रा बी की ओर से दर्ज कराई गई है। ई-एफआईआर दर्ज करने के साथ न्याय सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांच शुरू की गई है। इससे पहले इसी हफ्ते पुंछ थाने में पहली ई-एफआईआर दर्ज की गई थी।
गौरतलब है कि यह जिला पुलिस के प्रयासों से ही संभव हो रहा है कि लोग ई-एफआईआर की तरफ बढ़ रहे हैं। पुंछ पुलिस भी सक्रिय रूप से नए कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूकता बढ़ा रही है और जनता को ई-एफआईआर और जीरो एफआईआर जैसी सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इन पहलों का उद्देश्य न्याय प्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता और पहुंच को बढ़ाना है। खासकर जिले के दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में। पुंछ पुलिस सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।