{"_id":"62b8b69b1bce2971410ae71a","slug":"adnimistration-poonch-news-jmu2627472157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजीपी जम्मू डिव कॉम. जम्मू ने बुडडर अमरनाथ यात्रा व्यवस्थाओं और जिला पुंछ की सुरक्षा और कानून और व्यवस्था की स्थिति का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजीपी जम्मू डिव कॉम. जम्मू ने बुडडर अमरनाथ यात्रा व्यवस्थाओं और जिला पुंछ की सुरक्षा और कानून और व्यवस्था की स्थिति का जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। एडीजीपी जम्मू जोन मुकेश सिंह और मंडलायुक्त रमेश कुमार ने रविवार को पुंछ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्री बुड्ढा अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के साथ ही जिले की कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
एडीजीपी ने सभी सुुरक्षा अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें डॉ. मोहम्मद हसीब मुगल, डीआईजी राजौरी-पुंछ रेंज, रोहित बसकोत्रा एसएसपी, मुशीम अहमद एएसपी एवं अन्य अधिकारियों ने भाग लेते हुए एडीजीपी को अगले माह होने वाली श्री बुड्ढा अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी दी। एडीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को मौजूदा खतरे के बारे में जानकारी दी, और खतरे को कम करने के लिए सक्रिय और निवारक उपाय सुझाए। उन्होंने ओजीडब्ल्यू और सूचीबद्ध संदिग्धों के खिलाफ पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कदमों का भी जायजा लिया। बाद में एडीजीपी के साथ मंडलायुक्त, डीआईजी आरपी रेंज, डीडीआईबी जम्मू, उपायुक्त और एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने मंडी का दौरा किया और श्री बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में माथा टेका।
मंदिर प्रबंधन समिति, समन्वय समिति, नागरिक समाज के सदस्यों, व्यापार मंडल और अन्य के साथ बैठक की गई। सभी ने एडीजीपी और डिवकाम को आश्वासन दिया कि वे यात्रियों का दिल से स्वागत करेंगे और यात्रा के सुचारु संचालन के लिए सहयोग एवं जरूरी सुविधाएं प्रदान करेंगे। बैठक में प्रतिभागियों ने यात्रा मार्ग के साथ शौचालय निर्माण कराने, मंडी कस्बे में सड़क किनारे बल्ब लगवाने सहित कुछ मुद्दों को उठाया, जिसको पूरा करने का आश्वासन संबंधित विभागों ने दिया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने कहा कि जनता द्वारा पेश की जाने वाली समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा। बैठक में सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों सहित सभी सुरक्षा बलों ने भी भाग लिया और सुरक्षा के मोर्चे पर किए जा रहे उपायों के बारे में एडीजीपी को अलग से जानकारी दी।