फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   administration

जिला प्रशासन की तरफ से अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कारवाही की तैयारी

विज्ञापन
administration
पुंछ। जिला प्रशासन की तरफ से नदी नालों में खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर ली है। इसको लेकर उपायुक्त इंद्रजीत ने बुधवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई आए।
विज्ञापन

इसके साथ ही उपायुक्त ने सरकारी भूमि पर लगे स्टोन क्रेशर को भी सीज करने तथा बिना जीएसटी के रेत, बजरी आदि की बिक्री करने वाले क्रेशर मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। बुधवार को उपायुक्त ने अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की। उन्होंने कहा कि नदी नालों में खनन पर कड़ी नजर रखते हुए उसकी रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने एसएसपी से अवैध खनन को रोकने के लिए सभी प्रकार से उचित सहयोग प्रदान करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

बैठक में एसएसपी रोहित बसकोत्रा, एडीसी बिशारत हुसैन, एसीआर जाहिर अहमद कैफी, डीएफओटी सुरेश मांडा, जिला खनन अधिकारी जावेद इकबाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed