{"_id":"64a72a999289ab01e0025727","slug":"accident-punch-one-killed-poonch-news-c-165-1-sjam1004-31-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ के मंडी में खाई में वाहन गिरा, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ के मंडी में खाई में वाहन गिरा, एक की मौत, दो घायल
Fri, 07 Jul 2023 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मंडी तहसील के सेढ़ी ख्वाजा क्षेत्र में वीरवार दोपहर बाद एक टाटा मोबाइल वाहन के खाई में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान मोहम्मद अरशद (17) पुत्र मोहम्मद असलम निवासी सेढ़ी ख्वाजा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को दोपहर बाद जिले की मंडी तहसील के गांव सेढ़ी ख्वाजा से नेढ़ियां के लिए निकला टाटा मोबाइल वाहन (जेके11बी8177) गांव के पास ही अनियंत्रित हो कर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया। इस दौरान चालक और एक किशोर वाहन से बाहर निकल गए, जिन्हें मामूली खरोचें आई। वहीं, 17 साल के मोहम्मद अरशद की मौत हो गई। हादसे में मामूली रूप से घायल होने वाले दोनों लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे के उपरांत क्षेत्रवासियों से पुलिस ने खाई में गिरे वाहन से मृतक के शव को बाहर निकाला और उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। वहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।