फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   accident

मंडी सवाजियां सड़क पर एक कार नाले में गिरी चालक घायल

विज्ञापन
accident
पुंछ जिले की मंडी तैहसील में सुंदरी नाले में गिरी कार - फोटो : POONCH
पुंछ। मंडी तहसील में मंडी सावजियां सड़क पर सुंदरी नाला क्षेत्र में रविवार को एक कार सड़क से 40 फुट नीचे नाले में जा गिरी । इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। घायल की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 11 बजे मंडी तहसील से सावजियां की तरफ जा रही सैंट्रो कार नंबर जेके 12 बी 9173 सावजियां से तीन किलोमीटर पहले गांव गंतर के पास एक मोड़ से चालक के नियंत्रण से बाहर होकर 40 फुट नाले में जा गिरी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान मास्टर अब्दुल गनी पुत्र अब्दुल रहमान ठक्कर निवासी गांव गगड़ियां मंडी के रूप में हुई है। हादसे का पता चलते ही आसपास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और घायल को कार से निकाल कर मंडी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed