फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Accident

जिले की मनकोट तैहसील में टाटा मोबाईल दुरघटनाग्रस्त दो घायल एक जी एम सी रैफर,चालक फरार

विज्ञापन
Accident
पुंछ जिले की मनकोट तैहसील में दुरघटनाग्रस्त वाहन और अस्पताल में लाए गए घायल - फोटो : POONCH
पुंछ। जिले की मनकोट तहसील के सलानी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को एक टाटा मोबाइल गाड़ी हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में गाड़ी में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे का पता चलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाल कर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान मोहम्मद इब्राहिम (54) पुत्र अली बहादुर और शौकत हुसैन (24) पुत्र मोहम्मद तुफैल दोनों निवासी गांव सलानी तहसील मनकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद घायल मोहम्मद इब्राहिम की हालत नाजुक देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। इस हादसे के बारे में मौके पर मौजूद मुनीर हुसैन ने बताया कि गांव सलानी निवासी मोहम्मद इब्राहिम मंगलवार शाम को मनकोट तहसील के गांव उछाद से अपने मकान के लिए टाटा मोबाइल (जेके02 एजे 1304) में शटरिंग का सामान लेकर आ रहा था। जब टाटा मोबाइल गांव की कच्ची सड़क से गुजर रही थी, अचानक सड़क से नीचे गिर गई। हादसा होतेे ही चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे पास सलानी हादसे में घायल हुए दो लोगों लाया गया है। इनमें से एक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। कई जगह फ्रैक्चर भी हैं। इस लिए उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया है। दूसरे की हालत खतरे से बाहर है।
- डॉ. रूबीना अख्तर, राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल, पुंछ

पुंछ जिले की मनकोट तैहसील में दुरघटनाग्रस्त वाहन और अस्पताल में लाए गए घायल

पुंछ जिले की मनकोट तैहसील में दुरघटनाग्रस्त वाहन और अस्पताल में लाए गए घायल- फोटो : POONCH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed