{"_id":"5fac2d078ebc3e9bbd5f605e","slug":"accident-poonch-news-jmu222665733","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ के शंकर नगर चोराहे पर राशन से लदा ट्रक पल्टा होटल क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ के शंकर नगर चोराहे पर राशन से लदा ट्रक पल्टा होटल क्षतिग्रस्त
पुंछ के शंकर नगर चोराहे पर पलटा राशन से लदा हुआ ट्रक
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। नगर के शंकर नगर चौराहे पर बुधवार सुबह राशन से लदा एक ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क में पलट गया। ट्रक सड़क किनारे स्थित एक होटल से जा टकराया। इससे होटल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। लोगों ने ट्रक के सह चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब दो बजे राशन लेकर पुंछ पहुंचा ट्रक नंबर जेके 02 एपी 2775 जब शंकर नगर चौराहे से मोड़ काट रहा था। इस दौरान चालक के नियंत्रण से बाहर होकर ट्रक सड़क पर पलट गया, और ट्रक एवं उसमें लदा राशन सड़क किनारे स्थित होटल से जा टकराया और होटल की कांच और एल्यूमीनियम की फिटिंग सेे बना शटर, फर्नीचर एवं अन्य सामान टूट गया। हादसे के बारे में होटल के मालिक मुमताज अहमद का कहना है कि रात करीब दो बजे हम होटल की ऊपरी मंजिल में सो रहे थे। होटल में काम करने वाले लड़के होटल के पिछले हिस्से में सो रहे थे। तभी जोरदार आवाज आई। इससे पहले की हम बाहर निकलते होटल में सो रहे लड़के शोर मचाते हुए बाहर निकले और जब हम नीचे आए तो देखा यह ट्रक पलटा हुआ था और होटल क्षतिग्रस्त था। बिजली की तारें टूटने से इलाके में करंट दौड़ रहा था। हमने पावर हाउस में फोन कर बिजली बंद कराई और ट्रक के पास मौजूद सह चालक को पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।