{"_id":"638664d23224f5272f278db1","slug":"aag-poonch-news-jmu273375836","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: हमारी तो कोई कापी किताब भी नहीं बची,अब हम स्कूल क्या लेकर जांएगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: हमारी तो कोई कापी किताब भी नहीं बची,अब हम स्कूल क्या लेकर जांएगे
पुंछ जिले की मंडी तैहसील के गांव जालियां में लगी आग और जले सामान में किताब कापी तलाशते बच्चे और जल?
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। हमारी तो कोई कॉपी, किताब भी नहीं बची, अब हम स्कूल क्या लेकर जाएंगे। यह शब्द मंगलवार दोपहर को मंडी तहसील के गांव जालियां में उस समय सुनने को मिल रहे थे, जब आग से जली किताबों, कागजों और दूसरे सामान के ढेर में अपने नन्हें हाथों से एक एक कॉपी एवं किताब को निकाल कर उलट-पलट कर देखते हुए आपस में बातें कर रहे थे।
विज्ञापन
बड़े ही मासूम अंदाज में आपस में बात कर रहे थे। इस बीच एक बच्चा इमरान चचेरे भाई आदिल को एक अध जली किताब दिखाते हुए कहता है कि इसमें तो एक पन्ना भी साफ नहीं बचा है। आदिल हमारे तो बस्ते भी जल गए रात को जब आग लगी तो हमारे कमरे पर धुआं ही धुआं भर गया, तो मुझे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। पता नहीं कौन मुझे उठा कर बाहर लाया। इस बीच इमरान कहता है कि हम तो स्कूल जा ही नहीं सकते हैं। हमारी वर्दी और सारे कपड़े भी तो जल गए हैं। अब अब्बू नए कपड़े वर्दी और किताबें लाएंगे, तो ही हम स्कूल जा पाएंगे। एक तरफ जहां आग लगने से मकान जल जाने से संयुक्त परिवार के बड़े सदस्य बुरी तरह परेशान और गम में डूबे हुए घर में शोक प्रकट करने के लिए आने वाले रिश्तेदारों के साथ अपना हाल सुनाने में लगे हुए हैं। तो दूसरी तरह परिवार के बच्चे अपनी ही धुन में आग से जली किताबों में अपने लिए जलने से बच गई किसी कापी या किताब की तलाश करने में मस्त हैं। यह घटना है पुंछ जिले की मंडी तहसील के गांव जालियां की जहां मंगलवार सुबह तड़के आग लग जाने से तीन मंजिला मकान और उसमें रखा सारा सामान राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।