{"_id":"62b8b7469fd0c13d626cbfd0","slug":"aag-poonch-news-jmu262747478","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की मंडी तैहसील में बिजली के शार्ट सर्किट लगी आग आठ परिवार हुए छत वहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की मंडी तैहसील में बिजली के शार्ट सर्किट लगी आग आठ परिवार हुए छत वहीन
विज्ञापन
पुंछ जिले की मंडी तैहसील के गांव गगडियां में बिजली से लगी आग में जलता मकान औरबचाव कार्य में जुटे ज?
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के करीब दूरदराज के गांव गगड़ियां में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से लकड़ी और टीन से बने दो मकानों में भीषण आग लग गई। आग में मकानों में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। उन मकानों में रहने वाले करीब आठ परिवार छत विहीन हो गए।
सुबह करीब दो बजे के बीच मंडी तहसील के नियंत्रण रेखा से सटे गगड़ियां गांव के वाजली मोहल्ला निवासी मुश्ताक पुत्र समद बट्ट और उनके भाइयों गुलजार अहमद, हबीब उल्ला, रहीम बट्ट और गुलाम बट्ट के मकानों में आग लग गई। जिसने देखते ही दोनों मकान आग के शोलों में बदल गए। मकानों में लगी कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगी। आग का पता चलते ही क्षेत्र के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच क्षेत्र में तैनात सेना के जवान एवं पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। सुबह होने के बाद आग पर काबू पाया गया और आसपास के अन्य मकानों को राख होने से बचा लिया।
घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि इन मकानों में रहने वाले चारों परिवारों के सभी सदस्य कई दिन से मवेशियों के साथ ढोकों में गए हुए हैं। आग की इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और उपराज्यपाल प्रशासन से पीड़ित परिवारों को राहत एवं मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसा मंजूर करने की मांग की है।