{"_id":"626ad0bb803db054d445d266","slug":"aag-poonch-news-jmu2587602193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी तैहसील के डून्नूगाम में आग लगने से एक घर जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी तैहसील के डून्नूगाम में आग लगने से एक घर जल कर राख
पुंछ जिले की मंडी तैहसील के गांव डून्नूगाम में एक घर में लगी आग
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। मंडी तहसील के गांव डून्नूगाम में वीरवार दोपहर बाद आग लगने से टीन और लकड़ी का बना एक मकान जल कर राख हो गया। समय रहते घर में मौजूद लोगों के बाहर भाग जाने के कारण किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
दोपहर बाद मंडी तहसील के गांव डून्नूगाम निवासी विधवा शरीफा बेगम पत्नी जमाल मीर जब घर में रोजा इफ्तार के लिए खाना बना रही थीं तो रसोई गैस सिलिंडर ने आग पकड़ी ली, जिससे उठ रहे आग के शोलों ने मकान की लकड़ी एवं टीन की बनी छत को चपेट ले लिया। आग लगते ही शरीफा बेगम बच्चों सहित जान बचाते हुए मकान से बाहर भाग निकल गईं। इस बीच आग का पता चलने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और आग पर काबू पाने के प्रयास करने लगे। कड़े प्रयास से देर शाम तक आग पर काबू पाया गया। तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया। उधर इस घटना को लेकर गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित विधवा है। आग से उसका सब कुछ राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।