{"_id":"29-35530","slug":"Punch-35530-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार जिले से हज के लिए 196 लोग जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार जिले से हज के लिए 196 लोग जाएंगे
Punch
Updated Sun, 07 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। नगर के मोहल्ला पुरानी पुंछ स्थित नगरपालिका के सामुदायिक भवन में शनिवार को हज कमेटी आफ इंडिया के तत्वावधान में राज्य हज कमेटी और जिला प्रशासन की तरफ से हाजियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में हज यात्रा पर जाने वाले लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर हज पर जाने वालों को हज यात्रा के दौरान निभायी जाने वाली धार्मिक गतिविधियों से लेकर सफर के दौरान पेश आने वाली सभी बातों के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर जिला विकास आयुक्त सज्जाद अहमद खान ने बताया कि इस बार जिले से करीब 196 लोगों का हज यात्रा पर जाने के लिए चयन हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला हज कमेटी के अनवर खान और डा. इस्माइल खान ने की। दिन भर चले इस शिविर में हज पर जाने वालों को हज यात्रा से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां देते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया गया।