{"_id":"6a8b5a702b0708324f02210e","slug":"shri-budha-amarnath-yatra-devotees-in-the-sixth-batch-offered-prayers-to-the-self-manifested-shivling-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106541-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा : छठे जत्थे में शामिल 2000 भक्तों ने किए स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा : छठे जत्थे में शामिल 2000 भक्तों ने किए स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव से की नशा मुक्त भारत बनाने के लिए प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की राष्ट्र व्यापी श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के छठे जत्थे में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 2000 शिव भक्तों ने रविवार को बजरंगदल के राष्ट्रीय सह संयोजक विवेक कुलकर्णी और इंद्रप्रस्थ की राष्ट्रीय संयोजिका सीमा शर्मा की अगुवाई में हर हर महादेव, जय श्री राम और बम बम भोले के जयकारों के बीच श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में स्थित स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से नशा मुक्त भारत बनने की प्रार्थना की। जिसके उपरांत मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति और सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा लगाए गए निशुल्क स्टालों पर भोजन के उपरांत छठे जत्थे में शामिल श्रद्धालु जम्मू की तरफ लौट गए। इस अवसर पर पिछले कई वर्षों से लगातार श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं विवेक कुलकर्णी, अनीकेत और सीमा शर्मा का कहना है कि जिस प्रकार हर वर्ष यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु यहां दर्शन हेतु आ रहे हैं। अब हमारा प्रयास रहेगा कि अगले वर्ष महिलाओं की संख्या में ओर अधिक बढ़ोतरी हो। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अतिरिक्त आम हिंदू जन अपने परिवारों के साथ श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आएं।