{"_id":"29-25649","slug":"Punch-25649-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारूदी सुरंग फटने से सेना के पोर्टर का पांव उड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारूदी सुरंग फटने से सेना के पोर्टर का पांव उड़ा
Punch
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक युवक का पांव उड़ गया। उसे सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसके क्षतिग्रस्त पांव को काट कर अलग कर दिया है। हालांकि उसकी जांच अब खतरे से बाहर है। विस्फोट में घायल गांव करमाड़ा निवासी आलम दीन का पुत्र मो. शकील (17) सेना की 21 बिहार रेजिमेंट के साथ बतौर पोर्टर कार्य करता है। हादसे के बाद जिला प्रशासन की तरफ से डीसी जतिंदर सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित युवक का हाल चाल पूछा। उसे मौके पर रेड क्रास की तरफ से 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर नगर से करीब दस किलो मीटर दूर एलओसी पर स्थित भारतीय सेना की अग्रिम चौकी चीता और मक्की के बीच में फेंसिंग के आगे अचानक एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पूरा क्षेत्र दहल उठा। क्षेत्र में तैनात सेना के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि मो. शकील लहूलुहान पड़ा है। उसका दायां पांव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। सेना के जवानों ने तत्काल उसे 21 बिहार रेजिमेंट के अधिकारियों की देख रेख में सेना के चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देते हुए उसकी मरहम पट्टी की और तुरंत सैन्य वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डा. न्याज़ चौधरी और आर्थोपेडिक्स मंजीत सिंह की अगुवाई में करीब दो घंटों तक आपरेशन कर क्षतिग्रस्त पांव को काट कर अलग कर दिया गया। घायल शकील ने बताया कि वह सेना में बतौर पोर्टर क ाम करता था। काम के सिलसिले में ही वह अग्रिम चौकी की तरफ बनाई जा रही सड़क के बीच से गुजर रहा था। तभी अचानक उसका पांव एक माइन पर पड़ गया।