फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   100 बिगड़ैल वाहन चालकों के काटे चालान

100 बिगड़ैल वाहन चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
100 बिगड़ैल वाहन चालकों के काटे चालान
पुंछ/मेंढर। एसएसपी ट्रैफिक जम्मू मोहन लाल तीन दिवसीय दौरे पर पुंछ जिले में पहुंचे। यहां पर मुगलरोड पर यातायात व्यवस्था को देखने के साथ ही जाम को दूर करने के यातायात कर्मियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही छोटे वाहन चालकों से नियमों का पालन करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने मेंढर में लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को मोहन लाल के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने सुरनकोट एवं पुंछ में कई स्थानों पर नाके लगा कर यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक चालकों के चालान काटे और दर्जनभर वाहनों को सीज किया। एसएसपी ट्रैफिक मोहन लाल ने बताया कि यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वाले सौ से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे। इसमें ओवरलोडिंग, बिना हैल्मेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले, बिना सीट बैल्ट और बिना कागजों के वाहन चलाने वाले शामिल हैं। उन्होंने निरीक्षण के बाद पाया कि मुगलरोड पर अभी तक दो तरफा यातायात संभव नहीं है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। कमियों को दूर करने के लिए कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed