फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी गोलीबारी में आई तेजी

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी गोलीबारी में आई तेजी

विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी गोलीबारी में आई तेजी
पुंछ। कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकी की तरफ से सीआरपीएफ के काफिले पर फिदाइन हमले के बाद देश भर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। हर तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। दूसरी तरफ पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी को तेज कर दिया है। रविवार देर रात से सोमवार की सुबह तक पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलीबारी की। सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो उनके घरों की दीवारें गोलियों से छलनी नजर आईं।
विज्ञापन

करमाड़ा के ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी क्षेत्र में गोलीबारी होती थी, लेकिन पुलवामा में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी गोलीबारी में काफी बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 10.15 बजे जिले के करमाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाकिस्तानी सेना की 41 बलूच रेजीमेंट ने अपनी अग्रिम चौकियों एलपी, एलपी वन, बकरी, बकरी वन व बकरी मेन से भारतीय सेना की 15 मराठालाई की चौकियों नोल, सुसर, बेगम एवं चीता के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर हैवी मशीनगनों से गोलाबारी शुरू कर दी। इसका भारतीय सेना ने भी तत्काल उसी क्रम में जवाब देना शुरू कर दिया। इसके चलते सोमवार को तड़के करीब 4.10 बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी बंद कर दी गई। इस बीच करमाड़ा गांव के रहने वाले भारत भूषण और नरेश चंद्र शर्मा के घरों पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागी गई आधा बथ़न गोलियां लगीं, जो उनके घरों की दीवारों एवं फर्श में घुस गईं। पाकिस्तानी सेना की गोलियां दिखाते हुए ग्रामीणों का कहना था कि यदि पाकिस्तानी सेना की यह गोलीबारी दिन में होती तो न जाने कितने लोगों की जान चली जाती। रात में गोलीबारी की आशंका में ग्रामीण घर के अंदर सुरक्षित कोनों पर ही सोते हैं, लेकिन दिन में तो बच्चे, बुजुर्ग सभी बाहर ही होते हैं। करमाड़ा के ग्रामीणों का कहना था कि उनको लगा था कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया का पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा फूटने से वह कुछ सुधरेगा, लेकिन उसने तो पहले से ज्यादा गोलीबारी शुरू कर दी है। इससे एलओसी से सटे इलाकों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed