फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   500 transformers and 11,000 poles will be installed in the district

Poonch News: जिले में 500 ट्रांसफार्मर और 11,000 खंभे लगेंगे

Wed, 19 Feb 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Wed, 19 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
500 transformers and 11,000 poles will be installed in the district
पुंछ में बिजली विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में भाग लेते अधिकारी - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
आरडीएसएस योजना के तहत बिजली के बुनियादी ढांचे में होगा सुधार
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले में आरडीएसएस योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
पुंछ। जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल ने मंगलवार को जिले में संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए बैठक की।
बैठक के दौरान संबंधित निष्पादन एजेंसी ने आरडीएसएस परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर एक विस्तृत पावरपॉइंट ब्रीफिंग प्रस्तुत की। इस योजना का उद्देश्य पुंछ जिले में बिजली वितरण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इसके तहत 11,000 खंभों की स्थापना, लो टेंशन एरियल बंच्ड केबल (एलटी एबीसी) का बिछाना और पुराने उपकरणों के सुधार व बदलने के लिए 500 नए वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

इस पहल से जिले में कुल तकनीकी और वाणिज्यिक (एटीएंडसी) घाटे में महत्वपूर्ण कमी आने की उम्मीद है। डीसी विकास कुंडल ने सामग्री आपूर्ति, खंभे, कंडक्टर, एलटी एबीसी केबल, ट्रांसफार्मर की वृद्धि और प्रतिस्थापन की स्थिति पर सवाल किए। उन्होंने जूनियर इंजीनियरों (जेई) को खंभे और अन्य प्रमुख बिजली उपकरणों की स्थापना के लिए ऑनसाइट जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिजली चोरी और मीटरों की अवैध बाईपासिंग पर कार्रवाई करने और बकाएदारों पर जुर्माना लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में एसई जेपीडीसीएल, ईएक्सईएन जेपीडीसीएल डिवीजन पुंछ, सभी एईई और जेई ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed