फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   20 hours operation against terrorists, huge quantity of weapons recovered

Poonch News: आतंकियो के खिलाफ 20 घंटे चला अभियान, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Sat, 01 Feb 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Sat, 01 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
20 hours operation against terrorists, huge quantity of weapons recovered
पुंछ में नियंत्रण रेखा पर ढेर हुए दोनों आतंकी बैट के सदस्य बताए जा रहे, पाकिस्तानी एजेंसियां बता रहीं लश्कर-ए-ताइबा के
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर आतंकियों के खिलाफ वीरवार रात से शुरू हुआ सेना का अभियान करीब 20 घंटे तक चला। सूत्रों के अनुसार मारे गए दोनों आतंकि पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के सदस्य थे। हालांकि पाकिस्तानी न्यूज एजेंसियों ने इन्हें लश्कर-ए-ताइबा का सदस्य बताया है। हालांकि सेना ने इसपर अभी कोई अधिकृत बयान नहीं दिया है। जीरो लाइन के पास से शुक्रवार को दोनों के शव बरामद कर लिए गए। मौके से भारी मात्रा में हथियार और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ है।
सैन्य सूत्रों के मुताबिक वीरवार देर शाम रखहवेली क्षेत्र में पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र से चार से पांच आतंकियों ने घुसपैठ करने का प्रयास किया। सेना के चौकस जवानों ने दो को ढेर कर घुसपैठ को नाकाम बनाया। सेना की तरफ से क्षेत्र में रातभर गोलीबारी जारी रही। सुबह होने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। दोनों के शव बरामद हुए। सेना की गोलीबारी में घायल तीसरे आतंकी की तलाश में पूरे क्षेत्र को खंगाला गया, लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं, सूत्रों का दावा है कि उसे कंधे पर उठा कर एक आतंकी को पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र की तरफ भागते देखा गया।
विज्ञापन

वहीं, सूत्रों का यह भी दावा है कि मारे गए आतंकी पाकिस्तानी सेना की बाॅर्डर एक्शन टीम के सदस्य थे, जो पिछले एक-डेढ़ महीने से क्षेत्र में बार-बार रेकी कर रहे थे। इससे जवान चौकस थे। जैसे ही उन्होंने घुसपैठ की कोशिश की सेना की जवाबी कार्रवाई में दो ढेर हो गए। गोलीबारी में बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने से दोनो के शव झुलस गए थे। पांच वर्ष पूर्व भी रख हवेली क्षेत्र में ही सेना के साथ काम करने वाले दो पोर्टरों का बैट ने सिर कलम कर दिया था। उधर, पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र की समाचार एजेंसियों-वॉइस आफ तेत्रीनोट, सेरी न्यूज ने दावा किया कि पुंछ में भारतीय सेना की गोलीबारी में लश्कर-ए-ताइबा के चार सदस्य मारे गए और एक घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed