{"_id":"5c69d1f1bdec22089f03bfee","slug":"151550438897-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पीओके में आतंकी शिविरों को ध्वस्त करे सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पीओके में आतंकी शिविरों को ध्वस्त करे सरकार’
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित बस अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से रविवार को पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों की याद में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के एमएलसी प्रदीप शर्मा की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों, पूर्व सैनिकों, महिलाओं व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ लोगों ने दिन भर धरना देकर पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए प्रदीप शर्मा, शहजाद खान, जसवंत सिंह, मायाराम, राजू पुंछी आदि ने कहा कि वे केंद्र की मोदी सरकार से मांग करते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए पीओके में आतंकी संगठनों के शिविरों को ध्वस्त किया जाए, ताकि भविष्य में आतंकी इस प्रकार के हमलों को अंजाम देने के बारे में सोच ही न पाएं।
प्रदीप शर्मा ने कहा कि वे पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि वे पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दें। वक्ताओं ने केंद्र सरकार के हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का स्वागत करते हुए मांग की कि जो भी व्यक्ति देश के विरोध में बात करे अथवा देशविरोधी कार्रवाई में शामिल हो, सबसे पहले उसके खिलाफ कारवाई की जाए।