{"_id":"5c8c029fbdec22142f01a391","slug":"131552679583-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियंत्रण रेखा पर शांति रहने से बहाल हुआ क्रास एलओसी ट्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियंत्रण रेखा पर शांति रहने से बहाल हुआ क्रास एलओसी ट्रेड
विज्ञापन
पुंछ। दो दिनों से नियंत्रण रेखा पर शांति रहने से शुक्रवार को एक बार फिर से जिले में चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन से नियंत्रण रेखा के आर-पार होने वाला क्रास एलओसी ट्रेड बहाल हो गया। शुक्रवार को दोनों तरफ से सामान से लदे 35-35 ट्रक आर-पार हुए।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह 11 बजे सबसे पहले पुंछ के चक्कां दा बाग क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर से 35 भारतीय ट्रक, जिनमें केला, अनार, अंगूर, टमाटर, जड़ी-बूटियां लदी थीं, चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन के गेट पार कर पाक अधिकृत तैत्रिनोट के क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर पहुंचे। 12 बजे पीओके से 35 ट्रक जिनमें अखरोट, बादाम, किशमिश, छुहारे और जड़ीबूटी लदी हुई थीं, वे राह-ए-मिलन पार कर चक्कां दा बाग क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर पहुंचे। शाम चार बजे दोनों तरफ के ट्रक अपना-अपना सामान उतार कर अपने-अपने क्षेत्रों में लौट आए। इसके साथ ही राह-ए-मिलन के गेट अगले हफ्ते तक के लिए बंद कर दिए गए।
क्रास एलओसी ट्रेड बहाल होने को लेकर क्रास एलओसी ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान पवन आनंद का कहना था कि दो दिन पहले नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी होने के कारण ट्रेड स्थगित कर दिया गया था। इसके चलते उनके पास फलों एवं सब्जियों से लदे 100 ट्रक खड़े रह गए थे। सामान खराब होने के डर से ट्रेडर्स ने वीरवार शाम को जिला विकास आयुक्त के साथ बैठक कर उन्हें ये बातें बताईं। इसके बाद शुक्रवार को ट्रेड बहाल करने का फैसला लिया गया।