{"_id":"570f51df4f1c1b9e0a4a6ac0","slug":"polio-vaccine-is-being-start-on-april-16-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 अप्रैल से तीन लाख बच्चों को पोलियो वैक्सीन देने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 अप्रैल से तीन लाख बच्चों को पोलियो वैक्सीन देने का लक्ष्य
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:46 PM IST
सार
- एक साल तक के बच्चों को इंजेक्शन से दी जाएगी दवा
- असक्रिय पोलियो वायरस का होगा पूरी तरह से खात्मा
- सरकार को एक डोज का खर्च करीब 120 रुपये पड़ेगा
- सरकारी अस्पताल में यह डोज बाजार के मुकाबले करीब आठ सौ रुपये सस्ती है
विज्ञापन
रियासत में 16 अप्रैल से जम्मू के सरवाल अस्पताल से पोलियो वैक्सीन शुरू की जा रही है
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियासत में 16 अप्रैल से जम्मू के सरवाल अस्पताल से पोलियो वैक्सीन शुरू की जा रही है। इसमें एक साल तक के बच्चों को पोलियो निरोधक दवाई इंजेक्शन से दी जाएगी। यह वैक्सीन बच्चे को साल के अंत में दी जाने वाली तीसरी पोलियो ड्राप्स डोज के साथ मिलेगी।
विज्ञापन
इसमें हर साल एक साल के करीब तीन लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रहेगा। इसके लिए तीस हजार डोज की पहली खेप मंगवाई गई है। इंजेक्शन वैक्सीन पोलियो डोज के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
बच्चे को पहले साल में छह हफ्ते, दस हफ्ते और चौदह हफ्ते में पोलियो निरोधक ड्राप्स की तीन डोज दी जाती हैं। भारत के पोलियो मुक्त होने के बाद अब इंजेक्शन वैक्सीन शरीर में असक्रिय रहने वाले पोलियो वायरस को पूरी तरह से खत्म करने का काम करेगी।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में यह डोज बाजार के मुकाबले करीब आठ सौ रुपये सस्ती है। इसमें एक वायल में दस इंजेक्शन डोज निकल जाती हैं। सरकार को एक डोज का खर्च करीब 120 रुपये पड़ेगा, जबकि बाजार में एक डोज करीब नौ सौ रुपये तक मिल रही है।
देश के अन्य कई राज्यों में इंजेक्शन वैक्सीन को शुरू कर दिया गया है। शरीर में रहने वाले असक्रिय पोलियो वायरस को पूरी तरह से खत्म करने के लिए इंजेक्शन वैक्सीन मील का पत्थर साबित हो सकती है।