{"_id":"95175bc227839d3cbfcb9ea8fe25588a","slug":"police-cought-two-boys-and-three-girls-from-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लड़के और तीन लड़कियां, इसलिए भाग गए घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लड़के और तीन लड़कियां, इसलिए भाग गए घर से
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 18 Apr 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी से चार दिन पहले घर से भागकर आए दो लड़कों और तीन लड़कियों को पुलिस ने जम्मू से बरामद कर लिया। लड़कियों को वुमेन सेल भेज दिया गया है, जबकि इन लड़कों को नवाबाद थाने रखा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पांचों लोग घर से भागे थे। सभी पहले कश्मीर में ही छिपते रहे। परिवार वालों ने इनके घर से भागने की सूचना पुलिस को दी। सभी बालिग हैं और अलग-अलग कालेज में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
इनके एक साथ भागने की सूचना घरवालों को मिल गई थी। पुलिस ने इनका फोन टैप पर लगा दिया था। पुलिस की एक टीम भी लगातार इनकी तलाश कर रही थी। वीरवार को अचानक इनमें से एक लड़के का फोन ट्रेस हुआ।
विज्ञापन
पुलिस को पता चला कि वह जम्मू की तरफ निकले हैं। फोन भी जम्मू में ही बज रहा था। आईजी कश्मीर ने इस मामले की गंभीरता समझते हुए तुरंत जम्मू पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की एक टीम ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई।
रेलवे स्टेशन के बाहर शाम को इन सभी युवाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। इनके घरवालों को भी पुलिस ने सूचना दे दी है। संभावना है, शुक्रवार को इनके परिवार के लोग पहुंच जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। कश्मीर में भी कोई मामला नहीं है।
सूत्रों अनुसार सभी हाई प्रोफाइल घरों से संबंध रखते हैं, जिसके कारण इनकी गुप्त तरीके से तलाश की जा रही थी।