{"_id":"6326a003fcd7ee6dbe26bd07","slug":"police-arrested-religious-leader-surgeon-barkati-from-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: शोपियां से धर्मगुरु सर्जन बरकती गिरफ्तार, भड़काऊ भाषण देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir: शोपियां से धर्मगुरु सर्जन बरकती गिरफ्तार, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
Sun, 18 Sep 2022 10:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां
अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:05 AM IST
सार
बरकती को चार साल की गिरफ्तारी के बाद अक्तूबर 2020 में रिहा किया गया था। हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के 2016 में मुठभेड़ में मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के शोपियां से शनिवार की सुबह एक धर्मगुरु सर्जन बरकती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, दो दिन पहले मौलवी मौलाना अब्दुल रशीद दाउदी व मुश्ताक अहमद वीरी को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था। तीन दिन में तीन धर्मगुरुओं को पुलिस ने घृणा भरे भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बरकती के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उसे सुबह पौने सात बजे गिरफ्तार किया गया। बरकती को चार साल की गिरफ्तारी के बाद अक्तूबर 2020 में रिहा किया गया था। हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के 2016 में मुठभेड़ में मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी का मुतहिदा ए उलेमा (एमएमयू) ने विरोध किया है। संगठन का कहना है कि पिछले दो दिनों में आधा दर्जन धर्मगुरुओं को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनका कहना है कि धर्मगुरुओं का काम इस्लाम का प्रचार करना है। मानवता और प्यार का संदेश देना है। उन्होंने इन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की है।
विज्ञापन