फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pm modi reached katra

लड़कियां ज्यादा मेडल पाती रहीं तो एक दिन लड़के रिजर्वेशन मांगेंगे: PM

Tue, 19 Apr 2016 02:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 19 Apr 2016 02:42 PM IST
सार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियासत के एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को सुबह नौ बजे कटड़ा पहुंचे
  • यह दुन‌ियां की अकेली यून‌िवर्स‌िटी होगी जो गरीबों के एक-एक पैसे से इकट्ठे करके चलाई जा रही है। 
     
  • हम यहां अच्छा व्यवहार करेंगे तभी कश्मीरी स्टूडेंट्स के साथ भी अच्छा व्यवहार होगा

 

विज्ञापन
pm modi reached katra
नरेंद्र मोदी - फोटो : MIB

विस्तार

माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोध‌ित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा क‌ि, अगर इसी तरह लड़कियां ज्यादा मेडल पाती रहीं तो एक दिन लड़के रिजर्वेशन की मांग करने लगेंगे। मोदी ने ऐसा माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में लड़कियों की अध‌िक संख्या देखते हुए ये बात कही।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा क‌ि, देश के जिन गरीबों ने मां के चरणों में पैसे चढ़ाए, उनके पैसों से आप पढ़ रहे हैं और इसलिए आप बाकी सब से अलग हैं, यह दुन‌ियां की अकेली यून‌िवर्स‌िटी होगी जो गरीबों के एक-एक पैसे से इकट्ठे करके चलाई जा रही है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने छात्रों को संबोध‌ित करते ह‌ुए कहा क‌ि, जो बन गए उसके साथ जीने का हौसला बनाएं, जो आप नहीं बन पाए उसे भूल जाएं। हम में से अधिकतर भूल जाते हैं कि हमारे मां-बाप ने हमारे लिए क्या बलिदान दिए, जो कि कभी नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा क‌ि, जो सिर्फ यह सोचता है कि पहले पढ़ाई हो जाए फिर कुछ सोचता हूं, उनके भविष्य पर कुछ समय बाद एक बड़ा प्रश्नचिह्न लग जाता है। पीएम ने कहा क‌ि जब आप टीचर बनेंगे तो कोई स्टूडेंट अगर परेशान करेगा तो आपको अपने यही सारे टीचर्स याद आएंगे। 

हम यहां अच्छा व्यवहार करेंगे तभी कश्मीरी स्टूडेंट्स के साथ भी अच्छा व्यवहार होगा

pm modi reached katra
नरेंद्र मोदी - फोटो : MIB

दीक्षांत समारोह के दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'हमारे यहां 'अतिथि देवो भव' की परंपरा रही है। कश्मीरी स्टूडेंट्स को बाहरी स्टूडेंट्स के साथ अतिथि की तरह व्यवहार करना चाहिए और याद रखना चाहिए कि जब वे राज्य से बाहर जाते हैं तो राज्य के ब्रैंड ऐंबैसडर की तरह जाते हैं।'

महबूबा मुफ्ती ने कहा क‌ि, हम यहां अच्छा व्यवहार करेंगे तभी देश के दूसरे हिस्सों में मौजूद कश्मीरी स्टूडेंट्स के साथ भी अच्छा व्यवहार होगा। इस तरह भारत की सेक्युलर भावना को बढ़ावा मिलेगा, विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के बीच आदान-प्रदान बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सुबह नौ बजे कटड़ा पहुंचे

pm modi reached katra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियासत के एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को सुबह नौ बजे कटड़ा पहुंचे। इस दौरान वे श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल तथा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन क‌िया। पीएम मोदी माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा ल‌िया।

वे जम्मू और हिमाचल प्रदेश की महिला टीम के बीच खेला जाने वाला फुटबाल मैच भी देखेंगे। एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। लगभग पांच घंटे तक रियासत के दौरे पर रहने के बाद वे दोपहर बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

विश्वविद्यालय में करीब दो हजार जवानों को तैनात किया गया है। सीआरपीएफ की भी दो विशेष टुकड़ियों को तैनात किया है। प्रधानमंत्री सुबह जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद हेलीकाप्टर से सीधा कटड़ा में माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय पहुंचे। 

ककरयाल में आयोजित समारोह में राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल कुमार सिंह, पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के अलावा रियासत के कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed