फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   peace returns to BGSBU Campus

राजोरी: बीजीएसबीविवि में माहौल शांत, कक्षाएं शुरू

Thu, 21 Apr 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी Updated Thu, 21 Apr 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
peace returns to BGSBU Campus
- फोटो : amar ujala

बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में सोमवार को शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे अब थमता नजर आ रहा है। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में माहौल शांत रहा और दिनभर विद्यार्थी अपनी कक्षाओं में दिखे।

विज्ञापन


मामले में विवि के उप कुलपति प्रो. जावेद मसर्रत ने बताया कि रविवार को दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे विवि प्रशासन ने अपने स्तर पर सुलझा लिया है। उप कुलपति के अनुसार सोमवार को विवि के अज्ञात छात्रों ने कुछ बाहरी युवकों के साथ मिल कर विवाद को तूल देने की कोशिश की और बवाल किया। 
विज्ञापन


जिस पर विवि ने एक कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट तीन दिन बाद पेश होगी। प्रो. जावेद ने कहा कि रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रो. जावेद ने बताया कि उन्होंने विभिन्न विभागों के छात्रों से बातचीत की है और उन्हें भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंनेे छात्रों और उनके अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं  पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कश्मीरी छात्रों ने स्थानीय युवकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। रात करीब दस बजे पुलिस के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed