{"_id":"570b394e4f1c1b0f104a6ab8","slug":"pakistani-flag-waved-in-kashmir-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर विवि में लहराया पाक का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर विवि में लहराया पाक का झंडा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर विश्वविद्यालय
- फोटो : Amar Ujala
एनआईटी में तनाव के बीच कश्मीर विश्वविद्यालय की चहारदीवारी पर कुछ अज्ञात लोगों ने पाक का झंडा लहरा दिया। इसकी सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने झंडा उतारकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है कि आखिर किसने झंडा लगाया और इसके पीछे क्या मकसद रहा। झंडा लगाए जाने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन