फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Pakistan plot Conspiracy against kashmir valley

पाकिस्तान के इशारे पर घाटी को अशांत करने की साजिश

Sun, 17 Apr 2016 10:56 AM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 17 Apr 2016 10:56 AM IST
सार

- वार्ता रद्द करने के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचने की चाल

- अलगाववादियों के साथ ही आतंकियों के मददगारों की ली मदद

विज्ञापन
Pakistan plot Conspiracy against kashmir valley
बंद के दौरान रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान के इशारे पर घाटी में माहौल खराब करने की साजिश रची गई है। हंदवाड़ा को इसलिए चुना गया क्योंकि यह अलगाववादियों का गढ़ रहा है। रियासती सरकार में मंत्री सज्जाद गनी लोन भी यहीं से विधायक हैं और पूर्व में अलगाववादी नेता रहे हैं। 

विज्ञापन


इस बात के इनपुट हैं कि पठानकोट हमले के बाद अपने को घिरता देख बातचीत से भाग रहे पाकिस्तान ने कश्मीर मामले पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकृष्ट करने के लिए यह साजिश रची। इसके लिए अलगाववादियों के साथ ही घाटी में सक्रिय आतंकियों के मददगारों की भी मदद ली गई। 
विज्ञापन


रियासत के डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल कुमार सिंह भी मानते हैं कि पाकिस्तान रियासत में शांति प्रक्रिया को सिरे नहीं चढ़ना देना चाहता है। इस वजह से वह अलगाववादियों को हवा दे रहा है। हालांकि, राज्य सरकार पूरे मामले पर गंभीर है और पैनी नजर रखे हुए है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में भड़की हिंसा के गहरे निहितार्थ हैं

Pakistan plot Conspiracy against kashmir valley

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से वार्ता रद्द करने के बाद ही कश्मीर में भड़की हिंसा के गहरे निहितार्थ हैं। पाकिस्तान ने कश्मीर मसले के बिना बातचीत करने से इनकार किया था। इस वजह से हिंसा के लिए सेना को निशाना बनाया गया। 

लंबे समय से घाटी से सेना को हटाने की मांग की जाती रही है। ताजा मामले में यह दिखाने की कोशिश की गई कि सेना के रहते घाटी में कश्मीरी सुरक्षित नहीं हैं। सुरक्षा बलों पर सोची समझी साजिश के तहत ही आक्रामक तरीके से हमला किया गया ताकि जवाबी कार्रवाई में मामला और बिगड़े। 

पीडीपी नेता वहीद पारा का भी मानना है कि कश्मीर में पर्यटन के पीक सीजन में घाटी को अस्थिर करने की सोची समझी कोशिश की गई है। इसके पीछे कुछ लोगों का निहित स्वार्थ हो सकता है।  


पत्थरबाज चिह्नित किए जा रहे
रियासती सरकार ने हाल की घटनाओं में शामिल युवाओं को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए इलाकेवार सूची तैयार करने को कहा गया है। सरकार किसी भी स्थिति से निबटने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। डिप्टी सीएम का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed