{"_id":"d87c9901159af9c68b48c1eb6c18e494","slug":"pak-firing-on-loc-3-jawans-civilian-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद पर पाक का दुस्साहस, फायरिंग में तीन जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद पर पाक का दुस्साहस, फायरिंग में तीन जवान जख्मी
जम्मू/एजेंसी
Updated Fri, 16 Aug 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहद पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह जम्मू में नियंत्रण रेखा के पास पाक सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना के ठिकानों पर गोलाबारी की।
इस गोलीबारी में तीन जवान और एक नागरिक जख्मी हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें, भारत की दो टूक, पाक पहले कार्रवाई करे फिर होगी बात
सैन्य अधिकारियों का कहना है कि पिछले पांच दिनों में पाकिस्तान ने पांचवीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस गोलीबारी में पाक सैनिकों ने अत्याधुनिक हथियार, रॉकेट और मोर्टार का इस्तेमाल किया।
पढ़ें, सीमा पर सेना को कार्रवाई करने की पूरी आजादीः एंटनी
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसकर पुंछ में पांच जवानों की हत्या कर दी थी। इसके बाद सीमा पर तनाव पैदा हो गया था।
विज्ञापन