फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Over 50 unemployed youths detained during protest in Jammu regarding JK Police Border Battalion recrruittment

जम्मू: रोजगार के लिए युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस ने 50 से ज्यादा को हिरासत में लिया

Tue, 08 Feb 2022 06:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 06:42 PM IST
सार

जम्मू में युवाओं ने लिखित परीक्षा कराने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और 50 से ज्यादा युवाओं को हिरासत में ले लिया है। युवा कांस्टेबलों की भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा जारी पुनर्विज्ञापन नोटिस पर हैरान है।

विज्ञापन
Over 50 unemployed youths detained during protest in Jammu regarding JK  Police Border Battalion recrruittment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस बॉर्डर बटालियन 2019 में विज्ञापित पदों के लिए लिखित परीक्षा जल्द कराने की मांग को लेकर मंगलवार को युवाओं ने जम्मू में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डोगरा चौक पर इकट्ठे हुए और फिर नारेबाजी करते हुए तवी पुल को करीब दो घंटे तक जाम किया। इससे शहर में भारी ट्रैफिक जाम हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनाकारियों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस ने 50 से ज्यादा युवाओं को हिरासत में लिया। वहीं, प्रदर्शन कर रहे युवा पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा हाल में पदों के पुनर्विज्ञापन से भी नाराज थे और उन्होंने इसे वापस लेने की मांग की। 
विज्ञापन


27 जनवरी को डीसी जम्मू को सौंपा था ज्ञापन
इससे पहले 27 जनवरी को बॉर्डर बटालियन के उम्मीदवारों ने जिला उपायुक्त जम्मू राघव लंगर से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन सौंपा था। तब युवाओं ने उपायुक्त से कहा कि उन्होंने 2019 में जेके पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा विज्ञापित हेड कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन किया था और शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सशक्तिकरण: सेना ने शुरू किया वादियां बेकरी प्रोजेक्ट, महिलाएं सीख रहीं नए स्किल


पहले से योग्य उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा की मांग 
उन्होंने सीमा बटालियन में हेड कांस्टेबलों की भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा जारी पुनर्विज्ञापन नोटिस पर चिंता व्यक्त की और 2019 के विज्ञापन नोटिस के अनुसार पहले से ही योग्य उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित करने की मांग की थी।

उपराज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग
युवाओं ने कहा कि वे लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए पिछले तीन साल से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नए विज्ञापन नोटिस के आने से हैरान हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे न्याय के लिए अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से उनके भविष्य को बचाने में हस्तक्षेप करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed