{"_id":"572986cf4f1c1bdf795ccfdd","slug":"over-1400-outstation-students-return-to-nit-srinagar-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी श्रीनगर में लौटे 14 सौ से अधिक बाहरी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी श्रीनगर में लौटे 14 सौ से अधिक बाहरी छात्र
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 04 May 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
श्रीनगर के हजरतबल इलाके में स्थित एनआईटी में 31 मार्च के बाद शुरू हुए विवाद के बाद अब गैर-कश्मीरी छात्रों के कैंपस में वापस लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हालात सामान्य होने के बाद 1254 छात्र और 190 छात्राएं एनआईटी कैंपस में लौट आईं हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक विवाद के चलते जिन छात्रों ने माइनर-1 की परीक्षा छोड़ दी थी, उनके लिए अब दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो पांच मई से शुरू होगी। गैर कश्मीरी छात्रों को दिक्कतें न हो इसके लिए परिसर में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला से बात करते हुए एक गैर कश्मीरी छात्र ने बताया कि अब कैंपस में तनाव खत्म होता नजर आ रहा है। उम्मीद है जल्द ही सभी छात्र वापस आ जाएंगे।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गैर कश्मीरी छात्रों द्वारा एनआईटी श्रीनगर और राज्य सरकार द्वारा की जा रही जांच को नकारे जाने के बाद संबधित प्रशासन ने एक नई जांच समिति बनाई है। इसमें शामिल दोनों सदस्य कश्मीर के बाहर के हैं। बताया जा रहा है कि यह समिति 15 मई को अपनी रिपोर्ट देगी लेकिन फिलहाल इस बात को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन