{"_id":"571df3d14f1c1b9327a915aa","slug":"omar-hits-out-at-govt-for-cancelling-visa-to-chinese-dissident","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोल्कुन ईसा का वीजा रद्द करने पर सरकार को निशाने पर लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोल्कुन ईसा का वीजा रद्द करने पर सरकार को निशाने पर लिया
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारत सरकार द्वारा डोल्कुन ईसा के वीजा को रद्द करने की कड़ी आलोचना करते हुए केंद्र सरकार पर निशान साधा है। उमर ने ट्वीट किया है कि पहले जो डींगें हांकी थीं, उसका का क्या मतलब था? उमर ने यह भी लिखा है कि कैसे यह सरकार चीन के सामने खड़े होने में प्रथम है।
विज्ञापन
भारत ने चीन में आतंकवादी सरगना के तौर पर प्रतिबंधित जर्मन नागरिक डोल्कुन ईसा को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत आने के लिए टूरिस्ट वीजा दिया था।
विज्ञापन
ईसा धर्मशाला में 28 अप्रैल से एक मई के बीच होने वाली कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए भारत आना चाहते थे। ईसा इस दौरान दलाई लामा से भी मुलाकात करने वाले थे। चीन ईसा को आतंकी मानता है और उसने भारत के इस कदम पर एतराज जताया था।
विज्ञापन
वहीं चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुन्यिग ने कहा था कि अगर भारत ने डोल्कुन ईसा को वीजा दिया है तो यह गलत है। डोल्कुन एक आतंकवादी है। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कार्नर नोटिस भी जारी है इसलिए सभी देशों की जिम्मेदारी बनती है कि उसे कानून के हवाले किया जाए। कानून के सामने उसे पेश करना सभी देशों का दायित्व बनता है।