{"_id":"612bbed28ebc3eb34c7e4251","slug":"om-birla-democracy-strengthened-at-the-grassroots-level-in-jammu-and-kashmir-people-participated-in-the-elections-positively","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम बिरला: जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र हुआ मजबूत, लोगों ने सकारात्मक रूप से लिया चुनावों में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम बिरला: जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र हुआ मजबूत, लोगों ने सकारात्मक रूप से लिया चुनावों में भाग
Sun, 29 Aug 2021 10:37 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:37 PM IST
सार
लद्दाख दौरा पूरा कर श्रीनगर पहुंचे, राजभवन में उप राज्यपाल ने किया स्वागत। 31 अगस्त को पंचायत प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद, विकास कार्यों पर लेंगे फीडबैक।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत हुआ है और लोगों ने स्थानीय निकाय चुनावों में सकारात्मक रूप से भाग लिया। उन्होंने रविवार को केंद्र शासित प्रदेश की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। यह यात्रा पंचायती राज संस्थाओं के लिए संसदीय पहुंच कार्यक्रम का हिस्सा है। इस बीच श्रीनगर पहुंचने पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। लेह में अपने तीन दिवसीय दौरे के समापन के बाद रविवार को बिरला श्रीनगर पहुंचे।
विज्ञापन
पत्रकारों से कहा कि यह एक खूबसूरत जगह है और यहां के लोग अपनी शिष्टता और आतिथ्य के लिए जाने जाते हैं। केंद्र शासित प्रदेश में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर कहा कि घाटी और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत हुआ है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के लोगों ने स्थानीय निकाय चुनावों में सकारात्मक रूप से भाग लिया है। निकाय चुनावों में मतदान का अधिक प्रतिशत दर्शाता है कि लोगों का लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संस्थानों में विश्वास है।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से रविवार को मुलाकात की। उपराज्यपाल ने ट्वीट किया कि आज राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत करता हूं, जो पंचायती राज संस्थानों को मजबूत करने के लिए संसदीय पहुंच कार्यक्रम के तहत केंद्र शासित प्रदेश के दौरे पर हैं। श्रीनगर में 31 अगस्त को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद का कार्यक्रम आयोजित है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सेना: तालिबान का कश्मीर पर कोई असर नहीं, किसी भी स्थिति से निपटने लिए हैं तैयार
इसमें प्रत्येक जिले से डीसी के अलावा पंचायती राज संस्थानों के चार नुमाइंदों को बुलाया गया है। सौ लोगों की मौजूदगी में लोकसभा अध्यक्ष पंचायती राज संस्थानों की मजबूती के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा करेंगे। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से इसे और मजबूत करने के लिए सुझाव भी लेंगे।