{"_id":"030165562f0063c210971734ab2d0001","slug":"now-wine-shop-will-not-open-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में अब नहीं खुलेंगी शराब की नई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में अब नहीं खुलेंगी शराब की नई दुकानें
अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 19 Feb 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में बढ़ रही शराबखोरी अब माननीयों को भी चिंतित करने लगी है। मंगलवार को सदन में भाजपा, पैंथर्स और जस्मो विधायकों ने सरकार पर शराबखोरी को बढ़ावा देने के आरोप लगाए तो वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि, ‘अगर सदन सहमत हो रियासत में पूर्ण शराबबंदी लागू की जा सकती है, लेकिन इसके लिए दो तिहाई बहुमत से प्रस्ताव करना जरूरी होगा।’ राथर ने रियासत में शराब की किसी नई दुकान के लिए अब कोई लाइसेंस नहीं देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
वित्त विभाग की अनुदान मांगों में कटौती प्रस्तावों के जरिए भाजपा के जुगल किशोर शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार जम्मू के लोगों को शराब की लत लगा रही है। जस्मो के अश्विनी शर्मा ने कहा कि पार्टियों में खुलेआम शराब का दौर चलता है। विधायक चमन लाल गुप्ता ने भी जम्मू में शराब की अधिक दुकानें खोले जाने की इजाजत पर ऐतराज जताया।
विज्ञापन
जवाब में वित्त मंत्री राथर ने कहा कि कश्मीर में शराब के खिलाफ अभियान चला, इसलिए वहां कम दुकानें खुलीं। ऐसे अभियान की जरूरत जम्मू और अन्य क्षेत्रों में भी है। वित्त मंत्री ने कहा कि शराब बंदी होती है तो राजस्व को नुकसान होगा, लेकिन प्रदेश सरकार इसकी भरपाई दूसरे मदों से कर लेगी।
शराब की खपत में लगातार इजाफा
जम्मू के उत्तरी-दक्षिणी क्षेत्र में भारत में निर्मित विदेशी शराब की खपत 38.75 लाख बोतल से अधिक है। देशी शराब की 73.93 लाख बोतल और बियर की 40.12 लाख बोतल खपत की आंकड़ों से पुष्टि होती है। अब इनमें और इजाफा हो गया है। कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा शराब पर लगाए प्रतिबंध के कारण वहां शराब की खपत कम है।
वहां देश में बनी विदेशी शराब की 6.22 लाख और बियर की 5.22 लाख बोतल खपत है। अनुदान मांगों के कटौती प्रस्ताव में पैंथर्स पार्टी के विधायक हर्षदेव के मुद्दों का उत्तर देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जम्मू प्रेस क्लब में भारत में बनी विदेशी शराब की 11167 और बीयर की 9507 बोतल की खपत हुई है।