फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   nine new trains Katra and Jammu are being first week of April

कटड़ा और अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को मिल सकती है ये सौगात

Tue, 12 Apr 2016 01:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 12 Apr 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
nine new trains Katra and Jammu are being first week of April

रेलवे की तरफ से गर्मियों की छुट्टियों को लेकर नौ नई ट्रेनें जम्मू और कटड़ा के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह से चलाई जा रही हैं। इनमें कुछ ट्रेनें मई तक तो कुछ जून तक चलेंगी, लेकिन अब रेलवे ने इन ट्रेनों के अमरनाथ यात्रा तक विस्तार करने को लेकर तैयारी करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


परीक्षाएं खत्म होने के बाद से ही जम्मू और कटड़ा पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। इसी को देखते हुए रेलवे ने अप्रैल में नौ नई ट्रेनें चलाना शुरू कर दिया है। इनमें कुछ ट्रेनें साप्ताहिक तो कुछ सप्ताह में तीन दिन चल रही हैं। 
विज्ञापन


देश के विभिन्न हिस्सों से इन नई ट्रेनों के जरिये यात्री जम्मू पहुंच रहे हैं। दो महीने के बाद अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है। अमरनाथ यात्रा के दौरान भी देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में यात्री ट्रेनों के जरिए जम्मू पहुंचेंगे। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर रेलवे ने तैयारी करना शुरू कर दिया है। रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों के विस्तार करने की तैयारी की जा रही है। रेलवे ट्रेनों का विस्तार करके यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करेगा। इसके अलावा अमरनाथ यात्रा के दौरान रेलवे की तरफ से नई ट्रेनें चलाने की भी घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed